बारां में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से जिला स्तरीय डांडिया महाकुंभ का आयोजन सोमवार शाम कोटा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर और जिलेभर के वैश्य परिवारों को आमंत्रित किया गया है। डांडिया महोत्सव के दौरान वैश्य समाज की 15 विभूतियों और नवनिर्वाचित वैश्य पार्षदों को वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार विजय, महामंत्री सुरेश गोयल, महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग, महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया, युवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग और महामंत्री पीयूष जैन ने बताया कि जिला स्तरीय वैश्य डांडिया कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता प्रतियोगी को एक ग्राम सोना दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य समाज की सभी पंचायतों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

डांडिया महाकुंभ में वैश्य समाज की जिन विभूतियों को वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, उनमें जीव दया, पशु-पक्षी प्रेम और सामाजिक सेवा के लिए जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, दानदाता विनोद गर्ग, समाजसेवी आनंद गर्ग, पूर्व नगर परिषद सभापति यशभानु जैन, नागरिक बैंक अध्यक्ष हरगोविंद जैन, अशोक गर्ग सर्राफ, व्यापारी एवं उद्योगपति विष्णु कुमार साबू, सतीश कुमार खंडेलवाल, दानदाता एवं समाजसेवी देवेंद्र सिंघल जलवाड़ा, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले पीयूष विजयवर्गीय मांगरोल, कुशल व्यापारी मनोज विजय, चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाजसेवा में अग्रणी वैद्य राधेश्याम गर्ग और समाजसेवी नवल किशोर अग्रवाल हरनावदा शाहजी शामिल हैं। इन विभूतियों को राज्य स्तरीय वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन की संरक्षक श्रीमती उर्मिला जैन भाया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, यशभानु जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष भानू पोरवाल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू गर्ग, युवा प्रदेश मंत्री आनंद बंसल, संभाग अध्यक्ष हितेष कुमार खंडेलवाल और प्रदेश मंत्री भारत जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

डांडिया उत्सव के दौरान नगर पालिका सीसवाली के अध्यक्ष पीयूष नैनीवाल के साथ बारां, अंता और छबड़ा के नवनिर्वाचित वैश्य पार्षदों का भी अभिनंदन किया जाएगा। इस आयोजन में सामाजिक सेवा, दान, शिक्षा, व्यापार और चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान के साथ वैश्य समाज के पारिवारिक और सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story