वैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, ₹11 लाख दान की घोषणा
बारां के सत्यनारायण मंदिर में आयोजित समारोह में सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, भामाशाह अशोक करोलिया ने धर्मशाला निर्माण हेतु सहयोग राशि दी।

बारां के भगवान सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी और उपस्थित समाज बंधु एकजुटता का संकल्प लेते हुए।
बारां। वैष्णव अग्रवाल पंचायत (बारां) की कार्यकारिणी वर्ष 2026-2028 के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भगवान सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रवक्ता अरुण कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सायं 8 बजे अपने-अपने पद की शपथ लेकर समाज सेवा, एकता एवं विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आनंद गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है।
अतिथियों का स्वागत और संबोधन
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद गर्ग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जगदीश सिंघल, देवकी बंसल, राजेंद्र बंसल, महेंद्र गोयल (किराना वाले), महेंद्र गोयल (बरतन वाले), हेमराज गोयल (जर्दा वाले), अशोक कारोलिया एवं ब्रजमोहन गोयल (इटावा वाले) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं को आगे आकर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा शिक्षा, सेवा और संस्कार को समाज की आधारशिला बताया। विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंघल ने कहा कि "समाज में आपसी सहयोग और समन्वय से ही बड़े कार्य संभव होते हैं।" उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे निस्वार्थ भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलें। वहीं देवकी बंसल ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि "ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट होने का अवसर प्रदान करते हैं।"
धर्मशाला हेतु भव्य दान की घोषणा
समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि एवं भामाशाह अशोक करोलिया ने समाज के प्रति अपनी अटूट निष्ठा प्रदर्शित की। भामाशाह अशोक करोलिया ने समाज की धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण हेतु 11 लाख रुपए की दान की घोषणा की जिस पर समाज बंधुओ में आभार जताया। उनकी इस उदार घोषणा की सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रशंसा की।
नई कार्यकारिणी का गठन और कार्यभार
नवगठित कार्यकारिणी में सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, दिनेश बंसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल को महामंत्री, वीरेन्द्र गोयल एवं राहुल बंसल को मंत्री तथा द्वारकालाल बंसल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में उमेश अग्रवाल, प्रेम गर्ग, राजेन्द्र मित्तल, महेन्द्र जैन, दिनेश मंगल, कैलाश गोयल (नमक वाले), धीरज मित्तल, ब्रजेश गर्ग, विशाल मंगल, सुनील अग्रवाल, विनोद गर्ग, मोहित गोयल, भारत जैन, विकास अग्रवाल, मनोज गर्ग बोरीना, रामेश्वर बोरीना, केशव गोयल, यश मंगल, ओम गोयल (सरथल वाले), राकेश मित्तल, संजय ड्रोलिया, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, संजय गोयल (समरानिया), देवेन्द्र गोयल, विशाल अग्रवाल, नरेश गुप्ता, पियूष गुप्ता, पियूष बंसल, कमल झालावाड़ी, शैलेन्द्र गोयल, रामस्वरूप गोयल, रूपचंद गर्ग, आदित्य अग्रवाल, हेमराज गर्ग (गरडा), महेश ठेकेदार, पियूष गर्ग, विकास गुप्ता, अरुण गर्ग, योगेश गर्ग (कोयला वाले), राजेन्द्र चैधरी, अशोक बंसल, राधेश्याम गर्ग, ब्रजेश गर्ग (कालोनी), दिनेश बंसल, राजेश गोयनका, धर्मेन्द्र गोयनका, कमलेश बंसल, महावीर गोयल, शेखर सिंघल, नरेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, गिरिराज मंगल, मुकेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल एवं सुरेश बंसल शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
