अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई बारां द्वारा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए संगठन के सदस्यों ने जीवदया और सेवा का संकल्प लेते हुए शहर के कई क्षेत्रों में पक्षियों के लिए जलपात्र लगाए।

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे (जलपात्र) बांधे गए, जिनमें पानी के साथ-साथ दाना रखने की भी व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य का संचालन संगठन की अध्यक्षा नीतू गुप्ता एवं महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया के नेतृत्व में किया गया। संगठन द्वारा इस कार्य को निरंतर जारी रखने हेतु एक योजना भी बनाई गई है, जिसके अंतर्गत सभी सदस्य बारी-बारी से निर्धारित स्थानों पर जाकर परिंधों में पानी भरेंगे एवं दाना डालेंगे, ताकि पक्षियों को नियमित रूप से भोजन और पानी मिल सके।

कार्यकर्ता उपस्थिति एवं सेवा का संकल्प

इस अवसर पर मंजू गोयल, सुधा मारू, निर्मला जैन, हीना पथीरा, राधा खंडेलवाल, ममता विजय, आशा विजय, चंद्रकला सक्सेनिया, सुनीता पोरवाल, मधुला मारू, भानु गर्ग, राजेश मंगल, नेहा चित्तौड़ा, गरिमा चित्तौड़ा, मंजू मित्तल एवं नेहा गुप्ता, शकुन्तला गोयल, मीना सोमानी, सरिता गुप्ता, रेखा विजय, मधु खंडेलवाल, डॉ मधु गुप्ता, शशि गर्ग, प्रियंका गर्ग आदि उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने बताया कि "इस प्रकार के कार्यों से समाज में जीवदया, सेवा भाव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित होता है।" संगठन ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story