बारां जिले में वडनगर-वाराणसी जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “वडनगर से वाराणसी एवं वाराणसी से वडनगर—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा” 26 से 29 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, यात्रा प्रभारी हरीश शर्मा, जिला संयोजक मुकेश केरवालिया, प्रधान मोरपाल सुमन, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिकरवार, भाजपा नेता बृजपाल सिकरवार तथा समरानिया मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मेहता ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कस्बाथाना से लेकर बारां तक यात्रा के मार्ग, विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सेवा-सत्कार, यात्रियों के रात्रि विश्राम, भोजन, पेयजल, आवागमन, सुरक्षा, संकल्प एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की यात्रा से प्रेरणा लेकर कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ जुटना है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मूल भाव सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि बारां जिले में यात्रा के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जिससे यात्रा से जुड़े अतिथियों एवं यात्रियों का आत्मीय स्वागत हो तथा प्रत्येक कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

इस अवसर पर भुवनेश गोस्वामी, देवाशीष शर्मा, रितेश राठौर, पंकज गोयल, दिलीप बैरवा सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story