कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथि

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत श्री 1008 सर्वेश्वर दास त्यागी, विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति पारस मीणा एवं मुख्य वक्ता रमेशचंद खंगार (विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख) के सानिध्य में भारत माता के दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ।






कलश यात्रा और भव्य मार्ग

  • आयोजन समिति के संयोजक मितेश कोहली ने बताया कि श्रीराम जानकी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
  • इसमें 1000 से अधिक मातृशक्ति कलश यात्रा में शामिल होकर पूरी श्रद्धा, उल्लास और आनंद के साथ भाग लिया।
  • यात्रा मानसरोवर मार्केट होते हुए नाकोड़ा शंकर भगवान (टंकी वाले) के परिक्रमा करते हुए और ब्रिलिएंट स्कूल के सामने होते हुए जानकी फोर्ट पहुंची।

सांस्कृतिक प्रदर्शन और प्रदर्शनियाँ

कलश यात्रा के आगे हनुमान व्यायाम शाला जांबाजों के द्वारा विभिन्न तरह के अखाड़ा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा तेल फैक्ट्री क्षेत्र भगवा में हो गया।

  • राम लक्ष्मण सबरी मिलन की कथा को प्रस्तुत किया गया।
  • ब्रिलिएंट स्कूल की ओर से बच्चों द्वारा स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिया गया भाषण नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया।
  • बालक बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा हेतु तलवारबाजी व लाठी बल्लम द्वारा कर्तव्य दिखाए गए।

अतिथियों के विचार और उद्बोधन

मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला गया। विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति द्वारा कहा गया कि "हर मां अपने बच्चों में अच्छे संस्कार दें।" इस अवसर पर महाराणा प्रताप के बारे में विस्तार से बताया गया।

मुख्य वक्ता रमेश चंद द्वारा "हे प्रीत सदा की रीत सदा में गीत वहां के गाता हूं भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं" के साथ भारतीय संस्कृति और भारत माता के बारे में विचार रखे। उन्होंने संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू जाति-पाती में बटा है, हमें एक होना है तभी हिन्दू व हिंदुत्व की रक्षा कर सकेंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story