बारां की 8 बस्तियों में आज विराट हिंदू सम्मेलन, RSS के शताब्दी वर्ष पर आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बारां नगर की विभिन्न बस्तियों में सामूहिक सुंदरकांड पाठ और शोभायात्रा के साथ वैचारिक सत्र आयोजित होंगे।

बारां नगर में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और पोस्टर विमोचन करते आयोजन समिति के सदस्य।
बारां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तथा हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार, 1 फरवरी 2026 को बारां नगर की 8 प्रमुख बस्तियों में दोपहर 12 बजे के पश्चात विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न हिंदू सम्मेलन आयोजन समितियों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
विविध कार्यक्रम और सामाजिक सहभागिता
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि:
- प्रत्येक बस्ती में कार्यक्रमों की रूपरेखा अलग-अलग रखी गई है, जिससे समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
- कलश यात्रा, सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मातृशक्ति द्वारा शस्त्र संचालन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- इन विविध आयोजनों के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं आत्मसम्मान का भाव जागृत किया जाएगा।
"इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का जागरण, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता, परिवार संरक्षण एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना है।"
प्रत्येक बस्ती में अलग-अलग स्थलों पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवावर्ग, प्रबुद्ध नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।
बस्तियों के अनुसार निर्धारित आयोजन स्थल
बस्तियों एवं आयोजन स्थलों को दीप सुनिश्चित किया गया है जिनमें:
- दशहरा मैदान बस्ती: प्रीत गार्डन, दशहरा मैदान।
- लालभेरू बस्ती: सब्जी मंडी।
- श्रीजी बस्ती: सरावगियों का नोहरे, जैन जोड़ला मंदिर परिसर।
- तेल फैक्ट्री बस्ती: जानकी फोर्ट मैरिज गार्डन, बाबजी नगर रोड, बारां।
- सत्संग भवन बस्ती: सत्संग भवन मंदिर।
- ताड़ के बालाजी बस्ती: ताड़ के बालाजी मंदिर प्रांगण।
- चौथ माता बस्ती: सौभाग्य श्री मैरिज गार्डन, कोटा रोड, बारां।
- खाती कॉलोनी बस्ती: धर्मादा संस्था धर्मशाला, हॉस्पिटल रोड, बारां।
मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
सभी सम्मेलनों में दोपहर 12 बजे के पश्चात संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं प्रांत स्तर के वक्ताओं द्वारा धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही भजन, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ भी होंगी, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बनेगा।
जनसंपर्क और नगरवासियों से अपील
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु नगर भर में जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार, पोस्टर वितरण, मार्ग सज्जा एवं वाहन रैलियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को आमंत्रित किया जा रहा है। समिति ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलनों में उपस्थित होकर धर्म और संस्कृति के इस महाआयोजन को सफल बनाएं।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
