बारां में 29-30 जुलाई को सजेगी उड़ान परिंदों की सीजन-8 एग्जीबिशन, महिला उद्यमिता को मिलेगा बड़ा मंच
बारां में 29-30 जुलाई को आयोजित उड़ान परिंदों की सीजन-8 शॉपिंग एग्जीबिशन में महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच, सावन स्पेशल खरीदारी भी रहेगी आकर्षण।

तस्वीर में बाईं ओर नीले रंग की पारंपरिक साड़ी और आभूषणों में एक महिला मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, वहीं दाईं ओर गहरे नीले रंग की साड़ी और चश्मा पहने हुए दूसरी महिला नजर आ रही हैं।
बारां में सावन के पावन अवसर पर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 एवं 30 जुलाई को अस्पताल रोड स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मशाला में ‘उड़ान परिंदों की’ सीजन-8 भव्य शॉपिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी के माध्यम से बारांवासियों को एक ही स्थान पर खरीदारी का अवसर मिलेगा, वहीं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां की अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘उड़ान परिंदों की’ एग्जीबिशन महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। सावन स्पेशल खरीदारी के इस आयोजन में लहरिया, बंधेज, राखियां, मोहड़ा, साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, हैंडमेड उत्पाद, फुटवियर, गिफ्ट आइटम सहित अन्य आकर्षक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी।
संस्था की महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां पिछले आठ वर्षों से लगातार ‘उड़ान परिंदों की’ एग्जीबिशन का सफल आयोजन कर रही है। इस पहल के माध्यम से अनेक महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, जिससे उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान मिली है।
एग्जीबिशन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ‘उड़ान परिंदों की’ सीजन-8 को भव्य एवं सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बबली अग्रवाल, हेमलता गर्ग, सुनीला अग्रवाल, मंजू गोयल, शीला गोयल, आरती जिंदल, उषा निरंजन गोयल, उषा आइसक्रीम, निशा गोयनका, सुशीला बंसल, शीला सिंघल, अर्चना गर्ग एवं दीपिका लोया सहित सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने बारांवासियों से परिवार सहित ‘उड़ान परिंदों की’ सीजन-8 भव्य शॉपिंग एग्जीबिशन में पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और महिला उद्यमिता को समर्पित रहेगा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
