राजेंद्र शर्मा, बारां।


दुर्घटना का विवरण

महाराणा प्रताप सेवा संघ और मेंन मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र गालव मंगलवार को यहां कोटा बारां नेशनल हाईवे पर टेंपल के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र गालव की बाइक को एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए, उनके सिर में गंभीर चोटें आई बताई है।


उपचार एवं अस्पताल रेफरल

  • उन्हें तत्काल बारां एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
  • वहां से उन्हें कोटा रैफर किया गया है।
  • कोटा मैत्री हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

कुशलक्षेम जानने पहुंचे जनप्रतिनिधि

जानकारी मिलने के बाद उनके हाल-चाल जानने के लिए निम्नलिखित लोग कोटा मैत्री हॉस्पिटल पहुंचे:

  • विधायक राधेश्याम बेरवा
  • जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव
  • एड. सुरेश शर्मा सहित इत्यादि

"महाराणा प्रताप सेवा संघ और मेंन मार्केट व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गालव बाइक दुर्घटना में गंभीर घायल, कोटा मैत्री हॉस्पिटल में उपचार जारी"
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story