बारां। पर्यटन विकास, मीडिया की भूमिका और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बारां में आयोजित अभिनंदन समारोह सार्थक संवाद का केंद्र बना। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बारां के तत्वावधान में शहर के तेलफैक्ट्री स्थित शुभम होटल एंड रिसोर्ट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक योगेन्द्र कुमार शर्मा का गरिमामय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में एनडीटीवी जयपुर की प्रेस रिपोर्टर राधिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। समारोह के दौरान स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, पर्यटन क्षेत्र में मीडिया की भूमिका तथा सरकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं उपयोगी चर्चा हुई।

अभिनंदन समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बारां के पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, शिवम सिंघल, मृत्युंजय पंकज, जगदीश शर्मा, मुरारी राठौर एवं महेंद्र शर्मा कस्तूरी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यटन क्षेत्र में समन्वय और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के संवादात्मक आयोजन बारां जिले के पर्यटन विकास को नई दिशा देंगे तथा स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story