60 किमी चलकर जन्मदिन पर तीन मित्रों ने किया रक्तदान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बारां में तीन मित्रों ने 60 किमी चलकर जन्मदिन पर तीन यूनिट रक्तदान किया। प्रजापति की प्रेरणा से हुई इस पहल ने रक्तदान का संदेश दिया।

तस्वीर में बाईं ओर लाल टोपी पहने एक पुरुष, बीच में एक पुरुष और दाईं ओर रक्तदान कुर्सी पर बैठे पुरुष दिखाई दे रहे हैं।
बारां में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए तीन मित्रों ने अपने एक साथी के जन्मदिन पर खंडेला से 60 किमी चलकर जिला मुख्यालय पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। समर्पण ब्लड डोनर जागरूकता अभियान के तहत फाउंडेशन के जिला संयोजक एवं रक्तदाता समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति की प्रेरणा से खंडेला निवासी शूटिंग बालीवाल खिलाड़ी अरविन्द शर्मा, जनसेवक हेमन्त पारेता और सेलून दुकानदार चंद्रप्रकाश भाया सेन ने बारां स्थित राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
यह रक्तदान चंद्रप्रकाश भाया सेन के जन्मदिवस पर किया गया। तीनों मित्र खंडेला से 60 किमी चलकर बारां जिला मुख्यालय पहुंचे और स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।
रक्तकोष फाउंडेशन बारां के जिलाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने बताया कि दस दिन पहले खंडेला निवासी गुड्डी बाई सहरिया की डिलेवरी के दौरान रक्तदाता दुर्गाप्रसाद प्रजापति के आग्रह पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बिहारीलाल मीणा ने एक यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया था। इसी के बदले तीनों मित्रों ने तीन यूनिट रक्तदान किया।
उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में कभी रक्त की कमी नहीं आए और लोग रक्तदान के प्रति जागरूक होकर एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अनिल मर्मिट, ब्रांड एम्बेसडर संजय मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, जिला प्रवक्ता मनीष महावर, तहसील अध्यक्ष भुवनेश गोस्वामी, प्रभारी ज्योति रानी राठौर, सचिव महावीर मीणा, उपाध्यक्ष नवीन राठौर आदि ने तीनों मित्रों का आभार व्यक्त किया। तीनों मित्रों के रक्तदान ने जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
