जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सुदृढ़ीकरण तथा भावी मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता और मतदाता जागरूकता के प्रभावी प्रसार के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉकों में स्वीप आमुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन में बारां ब्लॉक के संस्था प्रधानों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।

सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में ईएलसी को अधिक प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों के माध्यम से निर्वाचन संबंधी जागरूकता को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।

कार्यशाला में सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईएलसी गठन की जानकारी दी। साथ ही शाला दर्पण पोर्टल पर ईएलसी एवं स्वीप गतिविधियों की प्रविष्टि करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने सभी संभागियों को प्ले स्टोर से ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड करवाया तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ईपिक नंबर, ईपिक पर अंकित बारकोड या क्यूआर कोड अथवा अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम देखा जा सकता है और संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही केवाईसी, सी विजिल एवं सक्षम ऐप के उपयोग की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी कार्य ऑनलाइन माध्यम से करने के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया गया।

कार्यशाला के दौरान शिक्षा विभाग के शिविरा कैलेंडर के अनुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित की जाने वाली ईएलसी की मासिक गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। मतदान का संकल्प दिलाकर कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पीईईओ, प्रधानाचार्य, ईएलसी प्रभारी तथा स्वीप सदस्य रामचरण मीणा उपस्थित रहे।

राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि आगामी कार्यशालाओं का आयोजन 17 जुलाई को छबड़ा, 20 जुलाई को किशनगंज, 21 जुलाई को शाहाबाद, 22 जुलाई को केलवाड़ा, 23 जुलाई को छीपाबड़ौद, 24 जुलाई को अंता तथा 28 जुलाई को अटरु ब्लॉक में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यालय स्तर पर ईएलसी को सुदृढ़ बनाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story