बारां: श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत द्वारा श्रीबलदाऊ भवन का भूमि पूजन
बारां के दूनीखेड़ा-माथना रोड पर सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्वर्णकार समाज के भवन की आधारशिला रखी गई।

बारां के दूनीखेड़ा-माथना रोड पर श्रीबलदाऊ भवन के भूमि पूजन समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष तिलोक सोनी और अन्य पदाधिकारी।
राजेंद्र शर्मा, बारां।
आधारशिला एवं मुख्य अतिथि
श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत के तत्वावधान में शहर के दूनीखेड़ा-माथना रोड पर श्रीबलदाऊ भवन की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर विधिवत भूमि पूजन स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष तिलोक सोनी एवं बारां स्वर्णकार पंचायत अध्यक्ष बालकृष्ण सोनी ने किया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य
स्वर्णकार पंचायत संस्थान के प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि भूमि पूजन के मौके पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
- जिलाध्यक्ष त्रिलोक सोनी
- पंचायत अध्यक्ष बालकृष्ण सोनी
- वरिष्ठ सदस्य हरीश सोनी, धनराज सोनी, ब्रजराज सोनी
- संतोष सोनी एवं गोविंद सोनी
- युवा तथा मातृशक्ति (बड़ी संख्या में)
भवन की उपयोगिता एवं उद्देश्य
"उक्त भवन समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अत्यधिक उपयोगी रहेगा, बहुत लंबे समय से इसकी भूमिका बन रही थी जो अब सार्थक होने जा रही है।"
स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सोनी एवं स्वर्णकार समाज पंचायत अध्यक्ष बालकृष्ण सोनी ने यह विचार व्यक्त किए।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
