बारां में 20 मई से शुरू होगा 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में 18 वर्ष से कम आयु के कक्षा 6 से 11 तक के जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन खेल कौशल शिविर के अंतर्गत बारां में 20 मई 2026 से 3 जून 2026 तक 15 दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा बारां द्वारा किया जा रहा है।
उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) मानसिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटा रोड बारां के तत्वावधान में श्रीराम स्टेडियम में संचालित होगा। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारना और फुटबॉल खेल की बारीकियों का व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान करना है।
शिविर में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है तथा केवल कक्षा 6 से 11 तक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ही इसमें भाग लेने के पात्र होंगे।
विभाग द्वारा शिविर के लिए दक्ष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन दोनों सत्रों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे और फुटबॉल खेल की तकनीकी व व्यावहारिक बारीकियां सिखाएंगे। खिलाड़ियों का पंजीयन 20 मई को प्रातः सत्र में श्रीराम स्टेडियम पर ही किया जाएगा। यह शिविर युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
