बारां: ऑपरेशन नशा विनाश के तहत 3 तस्कर गिरफ्तार, 162 ग्राम स्मैक जब्त
अन्ता पुलिस ने 35 लाख रुपये की स्मैक, नशीले इंजेक्शन और पांच वाहन बरामद कर आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा।

बारां जिले के अन्ता थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ स्मैक और नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस टीम की गिरफ्त में खड़े तीन आरोपी।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि "अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन नशा-विनाश के दौरान कार्यवाही करते हुये राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व पुष्पेन्द्र आढा वृताधिकारी वृत अन्ता के निर्देशन में मांगीलाल उ.नि. आईसी थानाधिकारी थाना अन्ता मय जाप्ता दौराने गश्त सीएडी तिराया, स्टेशन रोड़, काचरी होता हुआ माल पचेल कला बड़गांव रोड़ पहुंचा तो रोड़ के पास झाड़ियो के पीछे 02 व्यक्ति थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अपने पास थैली लिये बैठे हुए नजर आये जिनके पास 01 मोटरसाईकिल भी थी, जो पुलिस जीप को देखकर भागने लगे।"
गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण
पुलिस द्वारा पीछा कर जिन्हें डिटेन किया गया, उन्होंने अपना नाम क्रमशः लेखराज व सुरेन्द्र बताया। आरोपियों के कब्जे से 162.35 ग्राम स्मैक, एविल औषधि के 70 इंजेक्शन (एक ही समान बैच नम्बर के) तथा 19 इंजेक्शन सिरिंज बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मादक पदार्थ बेचने में प्रयुक्त उपकरण, चार मोबाइल फोन तथा 9,800 /- रुपये नकद जब्त किए गए। तस्करी में प्रयुक्त 04 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया। जब्त स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये आँकी गई है।
"उक्त दोनो भाई आसपास के गांव के व्यक्तियो व बच्चो के लिए स्मैक की सप्लाई करते है तथा स्मैक नही मिलने पर ऐविल इंजेक्शन की सप्लाई करते है। मुल्जिम लेखराज के विरूद्ध पूर्व में भी हत्या, हत्या का प्रयास व मारपीट आदि के करीब 9 प्रकरण दर्ज है।"
मुख्य सप्लायर की धरपकड़
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि "हम स्मैक अन्ता के विक्की उर्फ विशाल गौचर से लेकर आये है", जिस पर विशाल गोचर उर्फ विक्की को डिटेन किया गया तथा जिसके पास पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 142.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के कब्जे से मिले 02 मोबाईल, 01 मोटरसाईकिल एवं 01 स्कुटी को भी जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना अन्ता पर धारा 8/21, 8/30 एनडीपीएस एक्ट व धारा 27 औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत् 02 प्रकरण दर्ज किये गये। मुल्जिमानो से स्मैक रखने व बैचने के सम्बन्ध में गहनता से अनुसुधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
- 1. लेखराज पुत्र नन्दकिशोर जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी पचेल कला थाना अन्ता जिला बारां।
- 2. सुरेन्द्र पुत्र नन्दकिशोर जाति मीणा उम्र 38 साल निवासी पचेल कला थाना अन्ता जिला बारां।
- 3. विशाल गोचर उर्फ विक्की पुत्र श्री बाबूलाल जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी सिंघी वालों के मकान के पीछे बम्बोरी थाना अन्ता, जिला बारां।
पुलिस टीम:
- 1. विनोद कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना मांगरोल
- 2. मांगीलाल सुमन उ०नि०
- 3. रामावतार मेहता सउनि
- 4. आकाश हैडकानि. डीएसटी
- 5. शाहबुद्वीन हैडकानि. डीएसटी
- 6. मनीष हैडकानि. डीएसटी
- 7. यशवन्त हैडकानि. डीएसटी
- 8. हरिप्रकाश कानि. डीएसटी
- 9. बलवान कानि. डीएसटी
- 10. महावीर चालक डीएसटी
- 11. ईश्वर कानि.
- 12. विकांत कानि.
- 13. हरवीर कानि
- 14. विरेन्द्र सिह कानि.
- 15. श्रीचन्द कानि.
- 16. मुरारीलाल कानि.
- 17. धर्मेन्द्र चालक.
- 18. इन्द्रलाल कानि.
- 19. नीतेश कानि.

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
