बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि दिनांक 18.03.2026 को फरियादी श्री जगदीश प्रसाद पुत्र रामप्रताप जाति मीणा, उम्र 50 साल, निवासी धुमरखेडी थाना सीसवाली ने पुलिस थाना सीसवाली पर रिपोर्ट पेश की। जगदीश प्रसाद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि "मई कस्बा सीसवाली में नगरपालिका के पीछे का रहने वाला हूं, मेरे दो मकान आमने-सामने हैं जिसमें एक मकान में मै परिवार सहित रहता हूं एंव दूसरे मकान में मेरी मां रहती है व बच्चे पढ़ते हैं।"

चोरी की वारदात का घटनाक्रम

घटना के संबंध में फरियादी ने जानकारी दी कि "दिनांक 17.03.2026 की रात्रि को हम सभी खाना खाकर अपने मकान में सो गये व सामने के मकान में मेरी स्कूटी खड़ी थी, जिसमें मेरी मां के कुछ सामान व रसोई का सामान रखा हुआ था।" रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह करीब 3-4 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने मकान में खड़ी स्कूटी और मां के कमरे में रखे एक लोहे के पीपे से 20,000/- (अक्षर बीस हजार रुपये) व दो चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इसके अतिरिक्त रसोई से एक गैस सिलेंडर HP कंपनी, एक इंडक्शन और एक सेव निकालने वाली मशीन भी चुरा ली गई।

संदिग्ध ऑटो से मिला सुराग

फरियादी ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि "सुबह 5.00 बजे जगने पर मेरी लड़की दीपा ने मुझे फोन से बताया कि रात्री को एक ऑटो RJ 28 PA 2755 भी खड़ा था जो हमारे यहां का नहीं था।" इसके बाद जब मकान की जांच की गई तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। जगदीश प्रसाद ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि "मै मेरे सामान को सामने आने पर पहचान सकता हूं व स्कूटी एक्टिवा मेरे नाम है।" इस रिपोर्ट पर थाना सीसवाली पर प्रकरण दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन व पुष्पेंद्र सिंह आढा सीओ अन्ता के नेतृत्व में किरदार अहमद पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सीसवाली की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध स्थानों पर नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटों के अंदर प्रकरण के अभियुक्त रविंद्र पुत्र राधेश्याम प्रजापत, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड नम्बर 10 उत्तम कॉलोनी बारां, थाना कोतवाली बारां को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और आगामी जांच

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो और प्रकरण के माल मसरूका में से एक रसोई गैस का सिलेंडर जब्त किया है। गिरफ्तार मुल्जिम रविंद्र पुत्र राधेश्याम प्रजापत से वर्तमान में गहनता से अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा अन्य मुल्जिमानों की तलाश व पतारसी की जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में किरदार अहमद पु०नि० थानाधिकारी थाना सीसवाली, अनिता मोर्य स०उ०नि०, सुनील कानि०, कृष्ण कुमार कानि० और महेंद्र स्वामी चालक कानि० शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story