12 रबीउल अव्वल पर जिला अस्पताल में SIO और जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने बांटे फल
बारां जिला अस्पताल में 12 रबीउल अव्वल पर SIO और जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने 250 से ज्यादा फ्रूट पैकेट्स व सीरत आधारित फोल्डर्स बांटे। मरीजों का हाल जाना और डॉक्टर्स-स्टाफ को किताबें भेंट की गईं।

तस्वीर में बारां जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज को लिटरेचर भेंट करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।
बारां। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर SIO बारां यूनिट और जमाअत-ए-इस्लामी हिंद बारां की ओर से जिला मुख्यालय स्थित शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और नबी करीम (सल्ल.) की जिंदगी पर आधारित लिटरेचर भी बांटा गया।
SIO बारां के सदर समीर अंसारी ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.) के यौम-ए-पैदाइश (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर SIO ऑफ इंडिया की ओर से 16 से 30 अगस्त 2026 तक राष्ट्रव्यापी (Nationwide) मुहिम "हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) सबके लिए" चलाई जा रही है। इसी मुहिम के तहत अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों को लगभग 250 से ज्यादा फ्रूट पैकेट्स और नबी (सल्ल.) की सीरत (जीवनी) पर आधारित फोल्डर्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ को भी आप (सल्ल.) की जिंदगी पर लिखी किताबें भेंट की गईं। वहीं, जमाअत के जिम्मेदारान और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना और उनकी जल्द सेहतयाबी की दुआ की।
इंसानियत की खिदमत ही सच्चा पैगाम : लाईक अहमद
इस मौके पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद बारां के अमीर लाईक अहमद साहब ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.) की तालीमात (शिक्षाओं) पर अमल करके ही पूरी इंसानियत और दुनिया का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को आप (सल्ल.) की बातों पर अमल करते हुए अपनी जिंदगी में दूसरों की मदद और खिदमत के काम करने चाहिए, जिससे इंसानियत का भला हो सके।
कार्यक्रम में इमाम शब्बीर साहब, मास्टर शहाबुद्दीन साहब, उमर फारूक साहब, शकूर भाई कारपेंटर, अब्दुल हसीब साहब, अनवर भाई, अतीक भाई, ज़िया उर रहमान, अशफाक भाई, नबील अहमद, मौलाना वकार साहब, शाह फैसल, राहिल अंसारी और आतिफ सहित जमाअत और SIO के कई मेंबर्स व एसोसिएट्स मौजूद रहे। फल वितरण, मरीजों का हाल-चाल जानने और सीरत आधारित साहित्य वितरण के जरिए आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत मानवीय सेवा के संदेश को सामने लाया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
