भव्य शुभारंभ एवं धार्मिक अनुष्ठान

  • इस महाआयोजन का शुभारंभ पारंपरिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य घट यात्रा से किया जाएगा।
  • घट यात्रा में श्रद्धालुजन भक्ति एवं उत्साह के साथ मंगल कलश लेकर चलेंगे, जिससे संपूर्ण नगर में धर्ममय एवं भक्तिमय वातावरण का संचार होगा।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत विधापूर्ण दिव्य घोष की मंगल ध्वनियों के मध्य भव्य ध्वजारोहण किया जाएगा।
  • ध्वजारोहण के साथ ही सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ होगा, जो विश्व शांति, अहिंसा, सुख-समृद्धि एवं आत्मकल्याण की मंगल भावना के साथ संपन्न किया जाएगा।

दैनिक कार्यक्रम एवं समय सारणी

24 फरवरी से 4 मार्च तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रातः 7.30 शांतिधारा अभिषेक की क्रियाएं प्रारम्भ होगी जिसके उपरांत ब्रह्मचारी श्री अंशुल भैया जी के पावन सानिध्य एवं निर्देशन में संपूर्ण विधान विधि-विधानपूर्वक नियमित रूप से चलेगा। साथ ही संगीतकार श्री आदिश जैन द्वारा भक्तिमय संगीत की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बनेगा।


प्रमुख आयोजन एवं प्रवचन

समाज के प्रवक्ता अमित जैन ने बताया की आयोजन के दौरान प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, सिद्ध चक्र महामंडल विधान, धार्मिक प्रवचन, भक्ति एवं महाआरती जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के सांस्कृतिक सयोजक अंकित पाटनी ने बताया की प्रतिदिन साय 6.30 बजे महा आरती होगी, तत्पच्यात् भैयाजी के मंगल प्रवचन होंगे एवं उसके उपरांत भक्ति कार्यक्रम रहेगा!


समाज की अपील

"जैन समाज के अध्यक्ष विनोद बड़जात्या एवं मंत्री अनिल बड़जात्या ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story