श्रीराम स्टेडियम भूमि आवंटन विवाद: निर्मल माथोडिया ने दी आंदोलन की चेतावनी
बारां में खेल स्टेडियम की भूमि अन्य विभाग को सौंपने का विरोध, फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफे और आंदोलन की बात कही।

बारां के श्रीराम स्टेडियम के पास स्थित भूमि को अन्य विभाग को आवंटित करने के जिला प्रशासन के निर्णय के विरुद्ध जानकारी देते निर्मल माथोडिया।
खेल मेरी प्राथमिकता, राजनीति नहीं - माथोडिया
राजेंद्र शर्मा, बारां: बारां के श्रीराम स्टेडियम के पास खाली पड़ी भूमि को अन्य विभाग को आंवटित करने की प्रक्रिया का खिलाड़ियों ने विरोध किया है।
प्रशासनिक प्रक्रिया और विरोध का कारण
- राजस्थान फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि 21 फरवरी को अतिरिक्त जिला कलक्टर के हस्ताक्षर से जारी पत्र में श्री राम स्टेडियम के पास स्कूल के नाम खाली पडी भूमि को अन्य विभाग को आवंटन करने के लिए पत्र जारी किया गया है।
- इस हेतु 25 फरवरी को बैठक रखी गई है।
"माथोडिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने प्रथम बजट में बारां के श्रीराम स्टेडियम के कायाकल्प हेतु 2 करोड रुपए लगभग की राशि जारी की गई है इसका शीघ्र कार्य भी प्रारंभ होने वाला है, स्टेडियम के लिए यूं ही भूमि कम महसूस की जा रही है, फिर भी जो भूमि बची है उसे भी जिला प्रशासन अन्य विभाग को आंवटित कर रहा है यह खिलाड़ियों के साथ कुठाराधात है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
राजनीति से ऊपर खेल और चेतावनी
"उन्होंने कहा कि खेल मेरी प्राथमिकता है राजनीति नहीं अगर जिला प्रशासन द्वारा खेल और खिलाड़ियों के साथ दोगला व्यवहार किया जाता है वह सहन नही किया जाएगा।"
माथोडिया ने अपनी निष्ठा और भावी कदम स्पष्ट करते हुए कहा:
- वह भाजपा व सांसद दुष्यंत सिंह के प्रति पूर्व में भी समर्पित व निष्ठावान रहे हैं तथा आगे भी समर्पित रहेंगे।
- लेकिन खेल उनकी प्राथमिकता है, आवश्यकता हुई तो वह भाजपा जिला कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार रहेंगे।
राज्य सरकार की योजना बनाम जिला प्रशासन
एक ओर तो राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं जिला प्रशासन राज्य सरकार की भावनाओं के उलट खेल भावना को आहात करने पर लगा है।
"माथोडिया ने कहा कि अगर जिला प्रशासन उक्त आदेश की पालना कर श्री राम स्टेडियम के पास की विद्यालय भूमि को अन्य विभाग को आंवटित करता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।"
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह खेल व खिलाड़ीहित में ध्यान देते हुए आदेश को तत्काल वापस ले।
डेस्क प्रभारी महादेव उक्त समाचार को कृपा करके फोटो से प्राथमिकता सहित प्रकाशित करने का श्रम करें। धन्यवाद 🙏

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
