बारां स्थित श्री पद्मप्रभु अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज और आर्यिका रत्न स्वस्तिभूषण माताजी के पावन आशीर्वाद से 'श्री विद्यासागर संत वस्तिका' का शिलान्यास समारोह विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम का सानिध्य बा.ब्र. अंशु भैया (कोलारस) ने प्रदान किया। समारोह के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ शुभ शिलाएं, कलश, स्वास्तिक और रत्न मुद्राओं की स्थापना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

अग्रवाल जैन पंचायत के संरक्षक राजेंद्र जैन और अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि यह वस्तिका समाज के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र सिद्ध होगी। समाज के मंत्री गिर्राज कुमार और कोषाध्यक्ष कमलेश जैन के अनुसार, कार्यक्रम को अत्यंत व्यवस्थित और पारंपरिक विधि-विधान से पूर्ण किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए समाज के कई भामाशाहों ने आगे बढ़कर पुण्यार्जन किया और विभिन्न निर्माण कार्यों का दायित्व संभाला।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला प्रतिनिधि मंजू गर्ग ने बताया कि विद्यासागर हॉल के निर्माण का पुण्यार्जन सिंहल परिवार (शांति बाई, राजेंद्र-ज्योति, अभिनंदन-कांता, अजय-अरविंद, अंकित, अंशुल पंकज) को प्राप्त हुआ। वहीं, वस्तिका के कमरों के निर्माण का श्रेय मोदी परिवार (निर्मला जैन, श्वेता, यमिश, चित्रा, मेघा) और शाहाबाद वाले कल्लू काकाजी के परिवार (सुमत कुमार-मुन्नी बाई, सोम कुमार, मानमल अजीत कुमार) को गया। रसोई निर्माण का पुण्यार्जन सरकंडिया परिवार (रमेश-निर्मला, पदम, अभिनंदन जैन, सीमा जैन, शैलेंद्र, चंदन) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज ने सम्मिलित होकर पुण्य की अनुमोदना की और इस पुनीत कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरविंद जैन, अंकुर जैन, राकेश जैन, अंकित जैन, महावीर जैन, कौशल जैन, रोनक जैन, राजेंद्र जैन, ईशान जैन व नितिन जैन सहित अन्य समाज बंधुओं का विशेष सहयोग रहा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story