बारां। श्री सर्राफा संस्थान ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में नई पहल करते हुए पहली बार संस्था के सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किए। अध्यक्ष कपिल पोरवाल की पहल पर यह प्रमाणपत्र सदस्यों की दुकानों पर जाकर प्रदान किए गए, जिसकी सर्राफा व्यापारियों ने सराहना की।

श्री सर्राफा संस्थान के महामंत्री पियूष गर्ग ने बताया कि संघ अध्यक्ष कपिल पोरवाल के नेतृत्व में संगठन ने सर्राफा व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक विस्तार, सुरक्षा, जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण तथा व्यापारिक विकास के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार संस्था के सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र बांटे गए हैं।

महामंत्री पियूष गर्ग ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य संगठनात्मक हितों की रक्षा, विस्तार और सुरक्षा तथा जागरूकता एवं सशक्तिकरण है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष कपिल पोरवाल ने जिलेभर के छोटे-बड़े सर्राफा व्यापारियों को एक सशक्त मंच से जोड़ने का कार्य किया है और अब इस वर्ष नई उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया है।

संस्थान अध्यक्ष कपिल पोरवाल ने कहा कि प्रत्येक सर्राफा व्यवसाई को संस्थान के रूप में एक सशक्त मंच मिला है। संगठन के माध्यम से व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्थान के प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि आगामी समय में सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों की एकजुटता, व्यावसायिक हितों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर महामंत्री गिरीश मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, सिराज भाई, हरीश सोनी, नकुल सोनी, कदीर भाई, मोनू सोनी, सुनील मराठा, मनीष नामा, गोविन्द सुमन, नितेश सोनी, प्रवीण मराठा सहित सभी व्यापारी उपस्थित थे।

श्री सर्राफा संस्थान की इस पहल को व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story