बारां: श्रीबड़ां बालाजी धाम में 101 ब्राह्मण करेंगे विशेष अनुष्ठान और पदयात्रा
पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल के संयोजन में 2 अप्रैल को श्रीराम स्टेडियम से निकलेगी भव्य पदयात्रा, शास्त्री कोसलेन्द्रदास महाराज के सानिध्य में होंगे धार्मिक पाठ।

बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पदयात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में इस वर्ष भी 2 अप्रैल गुरुवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रीबड़ां बालाजीधाम पर विद्वान आचार्यों एवं 101 ब्राह्मण देवताओं के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान सम्पन्न होंगे।
पदयात्रा एवं आयोजन की रूपरेखा
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक अटरू पानाचन्द मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि "हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।" इस अवसर पर बारां शहर के श्रीराम स्टेडियम से प्रताप चौक होते हुए श्रीबड़ां बालाजीधाम तक दसवीं भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु भाग लेंगे।
विद्वान आचार्यों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान
धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जगदगुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के दर्शन संकाय अध्यक्ष शास्त्री कोसलेन्द्रदास जी महाराज एवं पंडित बृजराज शास्त्री विद्वान आचार्यों के सानिध्य में सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक एवं बजरंग बाण के पाठ आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विधिवत हवन एवं अनुष्ठान कर पूर्णाहुति दी जाएगी।
श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ की अपील
आयोजकों द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की गई है कि "वे 2 अप्रैल को आयोजित पदयात्रा एवं श्रीबड़ां बालाजीधाम पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों एवं महाप्रसादी में अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें।"

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
