बारां। शहर के अस्पताल रोड पर कंकाली माता के मंदिर के समीप किराने की दुकान लगाने वाले धनेश जैन के साथ शुक्रवार देर शाम को करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गंभीर मारपीट कर घायल कर दिया। इस सूचना के मिलने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए एक तरफ पुलिस सक्रिय हो गई, परंतु दूसरी तरफ व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।

शराब के नशे में हुड़दंग और जानलेवा हमला

दुकानदार ने बताया कि देर शाम के समय आधा दर्जन से अधिक बदमाश टाइप युवक उसकी दुकान के सामने आकर शराब के नशे में हुड़दंग करने लगे। यह देखकर दुकानदार धनेश जैन ने कहा कि "आप थोड़ा दूर चले जाओ, मेरी दुकानदारी प्रभावित होती है।" बस दुकानदार का इतना ही कहना था कि वे उस पर पिल पड़े। बदमाशों ने दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

व्यापार महासंघ ने जताई कड़ी नाराजगी

बारां व्यापार महासंघ एवं किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेश बाटा ने कहा की इस घटना से समूचे व्यापारिक वर्ग में आक्रोश व्याप्त है की सरेआम आकर दुकानदार से इस प्रकार बदमाशों द्वारा मारपीट करना, कहां का न्याय है? उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से व्यापारिक वर्ग में ही नहीं अपितु आम नागरिकों में भी भय पनपता है और वह अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। संयुक्त रूप से व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए शेष बदमाशों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस अपराधियों की दृष्टि से कानून व्यवस्था को और पुख्ता करें।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चार गिरफ्तार

दूसरी ओर, पुलिस घटना के पश्चात तुरंत सक्रिय हो गई थी। उन्होंने मारपीट की घटना में लिप्त चार बदमाशों को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शेष की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष बाटा ने तत्काल शहर कोतवाल भजनलाल जांगिड़ को मोबाइल पर सूचना देकर मौके पर बुलाया, इसके पश्चात उन्होंने एडिशनल एसपी और डीएसपी को भी पूरी घटना से अवगत कराया। बाटा ने कहा कि "पुलिस कानून व्यवस्था को पुख्ता करते हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखें।"

व्यापारियों की एकजुटता और आंदोलन की चेतावनी

किराना व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गोयल बीएस, व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल, केसरी लाल गर्ग, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, निर्मल जैन, चेतन जैन, नरेश खंडेलवाल, ललित चांदवाड, योगेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, बाबूलाल जैन, कमलेश जैन एवं देवेंद्र खंडेलवाल, महेंद्र बंसल तथा मनोज मारू, महासचिव व बारां पंचायत समिति के प्रधान मोरपाल सुमन, कमलेश जैन, नरेंद्र बोरिना, महेंद्र मेहता, अंकित मारू, विकास गोधा, वरुण अजमेरा, चंचल खंडेलवाल, राजेंद्र डंग, संतोष गोयनका, विपिन गोयनका, हेमंत गोयल, लोकेश गर्ग, दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, महेश अग्रवाल, राजेंद्र विजय, नवनीत जैन, सत्यदेव शर्मा, अरविंद जैन, रामस्वरूप गेरा, मनोज गर्ग, अजय जयंत, अरविंद विजय, योगेश गर्ग, कपिल अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, अजय खत्री, लीलाधर मालव, सचिन मारू, तबस्सुम बोहरा, कमल राठौर, संजय गोयल और दीपचंद जैन सहित आदि व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन के लिए भी सचेत किया है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story