स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति शिवसेना व्यायामशाला के तत्वावधान में शहर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवाओं ने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर देशभक्ति के जज्बे के साथ हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारे लगाए।

शिवसेना के नगर अध्यक्ष हितेश गुप्ता ने बताया कि शिवसेना व्यायामशाला बारां की ओर से पिछले 11 वर्षों से लगातार तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इस आयोजन की शुरुआत व्यायामशाला के संस्थापक स्व. प्रेम भारद्वाज ने की थी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन व्यायामशाला की ओर से अनवरत जारी रखा जाएगा।

शिवसेना व्यायामशाला के संरक्षक प्रशांत भारद्वाज के नेतृत्व में निकली रैली में सैकड़ों युवा दोपहिया वाहनों पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को प्रदर्शित किया।

रैली का समापन खाकी बाबा की बगीची में हुआ, जहां सामूहिक राष्ट्रगान के बाद स्नेह अल्पाहार का आयोजन किया गया।

इसके बाद शिवसेना व्यायामशाला के संचालक चंदनसिंह महाराजा ने रैली में मौजूद समस्त अखाड़ों बंकट व्यायामशाला, विष्णु व्यायामशाला, हिंदू व्यायामशाला, हनुमान व्यायामशाला और सार्वजनिक व्यायामशाला के सदस्यों सहित युवाओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story