बारां: बरड्या बालाजी धाम में शिव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा और कांग्रेस स्नेह मिलन आयोजित
बारां में पारस परिवार द्वारा शिव प्रतिमा की स्थापना के साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और जीत का संकल्प लिया।

बारां के बरड्या बालाजी धाम पर शिव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मौजूद पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी।
बारां शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बरड्या बालाजी धाम पर नगर परिषद की निवर्तमान सभापति श्रीमती ज्योति पारस एवं पूर्व सभापति कैलाश पारस की अगुवाई में पारस परिवार की तरफ से मंदिर परिसर में शिव प्रतिमा की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठिता के साथ स्थापना की गई।
धार्मिक आयोजन एवं सहभागिता
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी भूमिका निभाई। साथ ही इस पुनीत धार्मिक आयोजन के साथ-साथ शहर कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा शहर के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह भी संपन्न हुआ।
शहर कांग्रेस कमेटी बारां अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि बारां नगर कांग्रेस कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने की।
- मुख्य अतिथि: पूर्व मंत्री तथा अंता विधायक प्रमोद जैन भाया।
- विशिष्ट अतिथि: पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया।
आगामी नगर निकाय चुनाव पर मंथन
सम्मेलन में चर्चा का मुख्य बिंदु आगामी समय में सम्पन्न होने जा रहे नगर निकाय चुनाव रहें, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका की सुनिश्चिता पर जोर दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देश के जागरूक नागरिकों के साथ मिलकर इस देश विरोधी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य करना होगा।
अतिथियों के संबोधन एवं विचार
अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा:
"कांग्रेस की रीति-नीति सभी धर्म, जाति, समाज को साथ लेकर राष्ट्र को मजबूत बनाने की रही है, लेकिन आज भाजपा ने देश के हालात अति संवेदनशील बना दिए हैं, जो देश के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है, ऐसे में आज बारां ही नहीं बल्कि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता पर एक जवान की तरह देश बचाने की जिम्मेदारी हैं, क्योंकि आज देश में भाजपा ओर भाजपा के टूल सिस्टम ने धर्म, अर्थ का नाश कर दिया, धर्मों की आड़ में दंगे, जाति की आड़ में दंगे, भाषा को लेकर दंगे चारों तरफ से देश को दंगों में झोंक दिया हैं।"
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने अपने उद्बोधन में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए:
"कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को जवाब देने की अपील की है।"
पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने बारां जिले की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा:
"विगत 2 वर्षों में बारां जिला ओर नगर परिषद क्षेत्र की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी से इसका हिसाब आगामी चुनाव में लिया जाएगा।"
सम्मान समारोह एवं शपथ
उद्बोधन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह में सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठजनों का प्रशांत भारद्वाज के नेतृत्व में माल्यार्पण कर सम्मान किया। शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथियों ओर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के नेतृत्व में आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की शपथ ली।
मंचासीन पदाधिकारी:
- कैलाश जैन (जिला कांग्रेस संगठन महासचिव)
- शिवशंकर यादव (सेवादल जिलाध्यक्ष)
- वहीद भाई (वरिष्ठ कांग्रेसी)
- सत्यनारायण भूमलिया (अनुसूचित विभाग)
- धर्मराज मेहरा (पीसीसी सचिव)
उपस्थित जिम्मेदार साथी: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष इरफान अंसारी, लव पारस, हेमलता सोन, पीयूष सोनी, अर्जुन यशवंत, समीर खान, लोकेश मीणा, हरीश मेघवाल, मनीष शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिम्मेदार साथी उपस्थित रहें।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
