बारां: शाहबाद के मामोनी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 157 मरीजों की जांच
संकल्प सोसाइटी और एसबीआई सिक्योरिटीज के सहयोग से सहरिया बाहुल्य क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं।

बारां जिले के मामोनी गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों की जांच कर दवाइयां देते मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल मेहता और उनकी टीम।
राजेंद्र शर्मा, बारां/शाहाबाद: बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र के मामोनी गांव में 23 फरवरी को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम से जुड़े फिरोज खान ने बताया कि इस शिविर में 157 मरीजों का उपचार किया गया। इस गांव में मुख्य रूप से सहरिया समुदाय के लोग निवास करते है। शिविर में आये मरीजों को मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल मेहता ने उपचार कर दवाइयां दी।
डॉ. मेहता ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान निम्नलिखित रोगों का निदान व उपचार किया गया:
- दाद, खुजली और चर्म रोग
- खांसी, जुकाम और बुखार
- शरीर में दर्द सहित कई मौसमी बीमारियां
- "साथ ही महिलाओं में गुप्त रोग संबंधी बीमारियों का इलाज कर दवाइयां दी गयी।"
संकल्प सोसाइटी मामोनी के चेयरमैन नंदकिशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि:
- किशनगंज ब्लॉक के दूर-दराज के गांवों में संकल्प सोसाइटी मामोनी द्वारा एसबीआई सिक्योरिटीज के सहयोग से लगातार मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
- इन शिविरों में मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल मेहता व नर्सिंग ऑफिसर दिनेश राठौर द्वारा मौके पर ही जांचकर दवाइयां उपलब्ध करवाई गयीं।
"डॉ. राहुल मेहता ने बताया कि अस्पताल दूर होने के कारण सहरिया समुदाय के लोग उपचार से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में ये शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।" शिविर में महिलाओं व बच्चों में चर्म रोगों के अधिक मरीज पहुंचे।
शिविर को सफल बनाने में निम्नलिखित सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा:
- सामाजिक कार्यकर्ता चंदालाल भार्गव
- रामनिवास सहरिया
- कन्हैयालाल चंदेल

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
