बारां जिले के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा की नव प्रकाशित पंचम काव्य कृति 'तपन' का रविवार शाम को आयोजित गरिमामय समारोह में विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिले की प्रतिष्ठित संस्थाओं की ओर से कृतिकार का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में कोटा रोड स्थित विवान रिसोर्ट में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा ने अपने जीवन के दीर्घकालिक अनुभवों को साहित्य के माध्यम से बेहद खूबसूरती से साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कृतियां समाज को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी प्रेरित करती हैं।



समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, भारतमाता कॉलेज के निदेशक मजीद मलिक कमांडो, फुटबॉल संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि सुरेंद्र यादवेंद्र, हिंदी साहित्य भारती के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सोनी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदालाल रैगर तथा पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारी प्रद्युम्न वर्मा ने पुस्तक एवं कृतिकार का परिचय देते हुए कहा कि कन्हैयालाल शर्मा के साहित्य में सामाजिक समस्याओं का यथार्थ चित्रण होने के साथ-साथ उनके समाधान की राह भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

समारोह के दौरान संस्कृत के प्रतिष्ठित साहित्यकार कौशल तिवारी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कृतिकार के पुत्र सुनील शर्मा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। पुस्तक विमोचन समारोह से पूर्व काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन ने साहित्य, सृजन और सम्मान की परंपरा को एक मंच पर साकार करते हुए जिले के साहित्यिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story