बारां में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का 25 नवंबर को समापन हुआ। 23 से 25 नवंबर तक चले इस शिविर में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने प्रकृति का नजदीक से अध्ययन कर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को समझा। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय बारां की ओर से राज्य मुख्यालय जयपुर एवं मंडल मुख्यालय कोटा के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति स्काउट एवं उपप्रधान ललित वैष्णव, स्काउट कमिश्नर प्रहलाद मीणा, महिला थाना अधिकारी बारां आशा बारहट, शिक्षा सहकारी समिति 1192 बारां के अध्यक्ष बृजगोविंद टेलर, नरेंद्र कुमार शर्मा तथा उपजिला प्रमुख छीतरलाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को सामाजिक वानिकी बारां का भ्रमण करवाया गया। यहां प्रतिभागियों ने प्रकृति का नजदीक से अवलोकन किया और पेड़-पौधों, वनस्पतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी प्राप्त की। नेचर कलेक्शन गतिविधि के माध्यम से उन्हें प्रकृति में मौजूद विविधताओं को समझने का अवसर मिला। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जैव विविधता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

शिविर के द्वितीय दिवस पर सी.ओ. स्काउट कोटा श्री बृजसुन्दर मीना एवं भामाशाह शंभूदयाल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट-गाइड रैली को रवाना किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने प्रकृति का अवलोकन करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

इस अवसर पर गाइड सीओ सुनीता मीणा ने बताया कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग में प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय संघ सचिव महेंद्र कुमार बैरवा, समग्र शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र, फ्लॉक लीडर सुनिता सेन एवं पूनम सिंह, रोवर लीडर महेश सेन, कब मास्टर कमलेश कुमार मीणा तथा यूनीट लीडर मोहित मीणा सहित स्काउट-गाइड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लेकर शिविर का समापन किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story