बारां में स्वीप आमुखीकरण कार्यशालाओं की शुरुआत, विद्यालयों के संस्था प्रधानों व ईएलसी प्रभारियों को दिए अहम निर्देश
बारां में स्वीप आमुखीकरण कार्यशालाओं की शुरुआत हुई। संस्था प्रधानों और ईएलसी प्रभारियों को निर्वाचन साक्षरता, ईएलसी गठन और ऑनलाइन प्रक्रिया के निर्देश दिए गए।

मांगरोल पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागी अपने मोबाइल फोन में निर्वाचन आयोग का ऐप दिखाते हुए।
बारां जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान निर्वाचन साक्षरता और मतदाता जागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों तथा ईएलसी प्रभारियों के लिए ब्लॉक स्तरीय स्वीप आमुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी स्वीप एवं सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा के निर्देशन में यह कार्यशालाएं जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित की जाएंगी।
राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यशालाओं का उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक राजकीय तथा निजी विद्यालयों में स्कूल निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) का सुदृढ़ीकरण करना, अध्ययनरत भावी मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता का प्रभावी उद्बोधन करना तथा स्कूल ईएलसी की मासिक गतिविधियों का फील्ड स्तर पर सफल, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही युवा नव मतदाताओं को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से अवगत कराकर उन्हें निर्वाचन की मुख्यधारा से जोड़ना भी प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को सीसवाली, 15 जुलाई को अटरू, 16 जुलाई को बारां, 17 जुलाई को छबड़ा, 20 जुलाई को किशनगंज, 21 जुलाई को शाहाबाद, 22 जुलाई को केलवाड़ा, 23 जुलाई को छीपाबड़ौद तथा 24 जुलाई को अंता ब्लॉक में प्रातः 11 बजे कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित संस्था प्रधान एवं ईएलसी प्रभारी निर्धारित समय पर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
इसी क्रम में सोमवार को मांगरोल पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्वीप एवं बीडीओ सुरेश गोदारा की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। सुरेश गोदारा ने विद्यालयों में शीघ्र ईएलसी का गठन कर उसकी पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईएलसी गठन, पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया तथा स्वीप के अंतर्गत विद्यालयों में संचालित की जाने वाली ईएलसी की मासिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड भी करवाया तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मतदान के संकल्प के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
