राजेंद्र शर्मा, बारां। एससी विभाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के मुख्यातिथि में मैला मैदान स्थित रामदेव जी महाराज मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।


बैठक की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस मेघवाल ने की। बैठक में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे: संभाग प्रभारी सत्यनारायण भूमलिया जिला प्रभारी दिनेश खटीक जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा जनपद अमरलाल जादम ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत मंडल अध्यक्ष मुकेन्द्र सिंह गौड़, योगेंद्र सुमन नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सुमन इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। अतिथियों का संबोधन और मार्गदर्शन बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि: "अनुसूचित जाति कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी है।" वही संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि: "जल्दी से ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करके मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष बनाकर आगामी पंचायती राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी में लग जाओ।" जिला अध्यक्ष हेमंत बेरवा एवं जिला प्रभारी दिनेश खटीक ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि: "आज दिन तक कांग्रेस ने एससी के लोगो को राजनीति में केंद्र से लेकर राज्य तक हर जगह आगे रखा है। आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यू एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति का है। यह पूरे देश में एससी के लिए गौरव की बात है।" वही सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस मेघवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उपस्थित कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: बृजराज, देवेंद्र कुमार गोरिया, मदन लाल वर्मा, विष्णु मीणा, नितिन वर्मा। हरिशंकर, रजनीश, मुकेश माली, नंदकिशोर, अंतिम, मोहम्मद शफी गुड़गांव। मुकेश मेघवाल, मुकेश बैरवा, सुरेंद्र राठी, हंसराज, कृष्ण मुरारी। पूर्व जनपद धन्ना लाल बैरवा, झालरापाटन नगर अध्यक्ष अमलेश अंबेश। गोविंद सुमन, मीणा महेंद्र यादव, दुर्गेश एरवाल, सोनू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। जल्दी से ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करके मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष बनाकर आगामी पंचायती राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी में लग जाओ। आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यू एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति का है। यह पूरे देश में एससी के लिए गौरव की बात है।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story