बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां की ओर से अध्यक्षा नीतू गुप्ता के नेतृत्व में 29 एवं 30 जुलाई को अस्पताल रोड स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मदा धर्मशाला में दो दिवसीय भव्य ‘शॉपिंग महाधमाका उड़ान परिंदों की’ सावन स्पेशल एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला सम्मेलन की अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले आठ वर्षों से लगातार इस आयोजन का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर, प्रतिभा और व्यवसाय को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

जिला महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि इस भव्य एग्जीबिशन में भोपाल, दिल्ली, जयपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़ और कवाई सहित विभिन्न शहरों से अलग-अलग वैरायटी के आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने हुनर और व्यवसाय को प्रदर्शित करने के लिए विशेष मंच प्रदान किया गया है।

कोषाध्यक्ष हेमलता गर्ग एवं बबली अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं और परिवारों की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक ही छत के नीचे खरीदारी के लिए खूबसूरत राखियां, सावन स्पेशल लहरिया, बंधेज, मोटड़ा, आकर्षक फुटवियर सहित विभिन्न प्रकार के फैशन एवं हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने कहा कि ‘उड़ान परिंदों की’ एग्जीबिशन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने उत्पादों और प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सावन के उल्लास और आगामी त्योहारों की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए यह एग्जीबिशन बारांवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजक संस्था ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘उड़ान परिंदों की’ सावन स्पेशल शॉपिंग एग्जीबिशन का आनंद लेने और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story