बारां: यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण समाज की विशाल वाहन रैली आज
आर्थिक आधार पर आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर श्रीराम स्टेडियम से प्रताप चौक तक जुटेगा सवर्ण समाज।

बारां के श्रीराम स्टेडियम में यूजीसी नियमों और आरक्षण नीति के विरोध में प्रदर्शन के लिए एकत्रित सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि।
रैली का समय और स्थान
बारां। यूजीसी के खिलाफ पूरे देश में आंदोलित सवर्ण समाज की बारां जिला मुख्यालय पर भी विशाल वाहन रैली रविवार को दोपहर एक बजे श्रीराम स्टेडियम से प्रारम्भ होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई प्रताप चैक पर समाप्त होगी।
प्रतिभागी और सामाजिक भागीदारी
इस वाहन रैली में सवर्ण समाज के सभी घटक ब्राह्मण, वैष्य, राजपूत, कायस्थ, पंजाबी सहित अन्य सामान्य वर्ग के लोग भी उपस्थित रहेंगे।
रैली में मातृशक्ति को भी आमन्त्रित किया गया है।
सैकडों की संख्या में दुपहिया वाहन रहेंगे मौजूद, सामान्य वर्ग में यूजीसी को लेकर गहरा आक्रोश है।
प्रमुख नेतृत्वकर्ता और आयोजन समिति
सवर्ण समाज के नीरज नयन शर्मा, ललितमोहन खण्डेलवाल, खेमराज सिंह, सत्येन्द्र सिंह, भानू पोरवाल, हरिओम अग्रवाल, बंटी राजावत, कमले विजयवर्गीय, कपिलदेव शर्मा, ऋषिबल्लभ, योगेश कुमरा बाटा आदि ने जानकारी साझा की है।
विरोध के मुख्य कारण और मांगें
सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि: "लगातार 70 वर्ष से सवर्ण समाज जो देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बडा योगदान देता आया है, और यह बात भी सर्व विदित है कि उसकी उपेक्षा सरकारों द्वारा की जाती रही है। देश की आजादी पर 10 वर्ष के लिए दलित और अनुसूचित जाति, जनजाति को समाज में बराबरी का दर्जा देने के लिए आरक्षण लागू किया गया था जिस पर सवर्ण समाज अब तक अपनी सहमति देता रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ वर्ष पूर्व एससी/एसटी एक्ट में लगाए गए प्रावधानों तथा हाल ही में यूजीसी कानून ने समाज को अपने हितों की रक्षा को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया।"
आंदोलन की प्रमुख मांगें
रविवार को दोपहर एक बजे यूजीसी के विरोध के साथ-साथ आरक्षण को आर्थिक आधार पर देने तथा वंचितों को आरक्षण देने जैसी मांगों को लेकर विषाल रैली में बडी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सहयोगी सदस्य और महिला नेतृत्व
इस आंदोलन में प्रभावी भूमिका निभाने वाले सदस्य:
हरीश शर्मा, हरिओम प्रधान, अमित जैन, नरेश खण्डेलवाल, हितेश खण्डेलवाल, देवकीनंदन बंसल, आनन्द बंसल, प्रषान्त विजय, योगेश कुमरा बाटा, दीपांशु गेरा, विमल बंसल।
महिला नैत्री: किरण भार्गव, नीतू गुप्ता, शिल्पा ठाकुरिया, शशि गर्ग, राधा शर्मा, मृदुला मारू।
इन सभी ने रैली में अन्य पिछडा वर्ग के युवाओं को भी शामिल होने के लिए सम्पर्क किया गया है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
