बारां। शहर में सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों का होली मिलन सम्मेलन गत रात्रि अस्पताल रोड स्थित खंडेलवाल भवन में वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी ललित मोहन खंडेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्राफा व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और व्यापार में आपसी सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर गत दिनों संपन्न सर्राफा संस्थान के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संगठन में व्यापारियों के अलावा अन्य लोगों को सदस्य बनाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे व्यापारियों के अस्तित्व पर गहरा प्रभाव डालने वाला बताया।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और भोज का आनंद लिया। वरिष्ठ व्यापारी विनोद कुमार गर्ग, अशोक कुमार गर्ग, पवन कुमार बंसल, प्रमोद कुमार, शंभू कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार जस्ताना, बृजमोहन शर्मा, अश्विनी बांसल, पवन बंसल, राजेंद्र कुमार मंगल, सत्यनारायण गुप्ता, नीरज गोयंका, मनोज कुमार चौधरी, स्वतंत्र कुमार सोनी, ओम प्रकाश पोरवाल, राजकुमार सोनी, सीताराम सोनी, जितेंद्र कुमार जैन, शालीवान सोनी, चंद्र प्रकाश मालव, गोविंद सुमन, गोपाल सोनी, पीयूष गर्ग, अजय सोनी, फूलचंद सोनी, योगेश सोनी और सत्यनारायण मंगल सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

इस आयोजन ने न केवल सर्राफा व्यापारियों के बीच सामंजस्य और भाईचारे को मजबूत किया, बल्कि संगठन में सदस्यता और व्यापारिक हितों के संरक्षण को लेकर व्याप्त चिंताओं को भी सार्वजनिक मंच पर उजागर किया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story