बारां सर्राफा संस्थान का होली स्नेह मिलन: अध्यक्ष कपिल पोरवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
घंटाघर स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर में आयोजित समारोह में 150 से अधिक व्यापारियों ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

बारां के घंटाघर स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल पोरवाल और अन्य व्यापारी सदस्य।
बारां। सर्राफा संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन घंटाघर स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। सभी व्यापारी बंधुओं ने फूलों की होली के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर स्नेह मिलन समारोह को ओर भी अधिक आकर्षित बना दिया।
पुष्प वर्षा और व्यंजनों के साथ मनाया गया उत्सव
सर्राफा संस्थान के प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि समारोह के दौरान अध्यक्ष कपिल पोरवाल ने सभी व्यापारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। तत्पश्चात सभी ने होली पर निर्मित व्यंजन ग्रहण कर एक दूसरे को अनंत बधाईयां प्रेषित की। समारोह के दौरान अध्यक्ष कपिल पोरवाल ने कहा कि "यह भाईचारे का त्यौहार है इसको मिलजुल कर मनाने में ही आनंद आता है"।
समारोह में व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस मौके पर सर्राफा व्यवसाई त्रिलोक सोनी अर्डांध, जगदीश सिहंल, पवन बंसल, हरीश सोनी बिजौरा, गिरीश मूंदड़ा, जितेंद्र सोनी, ओमप्रकाश पोरवाल, ओमप्रकाश मित्तल, हरीश सोनी (सोनू), कपिल सोनी, नकुल सोनी, राजकुमार सोनी, राजू माहेश्वरी, हनुमान मराठा, गोविंद सुमन, चंद्रप्रकाश नामा, सुरेश मराठा, रामस्वरूप सुमन, राजू गुर्जर, संदीप मराठा, नेमीचंद मित्तल सहित 150 से अधिक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
