। शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन 'सर्राफा संघ' में नई ऊर्जा का संचार करते हुए व्यापारियों ने संगठन का पुनर्गठन किया है, जिसमें सर्वसम्मति से ललितमोहन खण्डेलवाल को पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार देर शाम एक निजी फार्म हाउस पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्राफा व्यापार से जुड़े कुल 140 में से 114 व्यापारियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक की कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ व्यापारी जयनारायण हल्दिया ने अध्यक्ष पद के लिए ललितमोहन खण्डेलवाल का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का विनोद कुमार गर्ग, पवन कुमार बंसल, राजेन्द्र मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सिराज भाई और प्रमोद सोनी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन किया। सर्वसम्मति से हुए इस चयन के बाद ललितमोहन खण्डेलवाल को आधिकारिक रूप से सर्राफा संघ का पुन: अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर सत्यनारायण मंगल, सत्यनारायण गोयनका, ओमप्रकाश मित्तल, अश्विनी बंसल, कन्हैया सोनी, जिनेन्द्र कुमार जैन, ओम प्रकाश सोनी, प्रमोद थुणगर, हितेश सोनी, महेश चौधरी, गिरीश सोनी, श्रेयांश जैन, राजेन्द्र गुर्जर, श्याम मेहता, राजकुमार सोनी, महेश सोनी, जक्की सोनी, विरेन्द्र कुमार शर्मा, मनीष नामदेव, राजेन्द्र कुमार अर्डान्द, विष्णु कुमार सोनी, राजेन्द्र माहेश्वरी व महेन्द्र जैन समेत अनेक वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे।

निर्वाचित अध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल ने स्नेहभोज के दौरान सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यापारी की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व की भांति 24 घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी कार्ययोजना के तहत अध्यक्ष ने बताया कि आगामी वर्षाकाल में धार्मिक स्थानों के भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उससे पूर्व संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न करवाया जाएगा। यह पुनर्गठन बारां के व्यापारिक जगत में एकता का एक नया संदेश लेकर आया है, जिससे स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story