बारां: सर्राफा संस्थान ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, टाउन चौकी पर जाप्ता बढ़ाने की मांग
बारां सर्राफा संस्थान ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर टाउन चौकी पर स्थाई पुलिस बल और बाजार में नियमित गश्त की मांग की है।

बारां। सर्राफा संस्थान के प्रतिनिधि-मंडल ने मंगलवार को अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु को ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस ज्ञापन के माध्यम से शहर की टाउन चौकी पर स्थाई पुलिस जाप्ता तैनात करने की पुरजोर मांग की गई है।
बाजार की संवेदनशीलता और सुरक्षा की आवश्यकता
सर्राफा संस्थान के प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि ज्ञापन में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि सर्राफा बाजार एक अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त कई अन्य संवेदनशील इलाके भी इस बाजार से सीधे सटे हुए हैं। पूर्व में कई बार सर्राफा बाजार में चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं, साथ ही चाकूबाजी और मारपीट की वारदातें भी यहाँ घटित हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर एक पुलिस की टाउन चौकी बनाई हुई है जिसमें पुलिस बल तैनात रहता है किंतु पिछले कुछ लंबे अरसे से यहां पर मौखिक आदेश से मात्र एक पुलिसकर्मी तैनात किया हुआ है जो कि अपर्याप्त है।
व्यापारियों की मांग और प्रस्तावित पुलिस बल
सर्राफा संस्थान के प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित सर्राफा व्यवसाई जितेंद्र सोनी एवं पियूष गर्ग तथा अध्यक्ष कपिल पोरवाल ने अपनी मांग को विस्तार से रखते हुए बताया कि "टाउन चौकी पर 1 एस आई, 1 हेड कांस्टेबल तथा चार कांस्टेबल और 2 गनमैन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी ऐसे भी तैनात किया जाए जो कि दिन में दोपहर 12 बजे से सांय 7:00 बजे तक बाजार में गस्त कर सके ताकि व्यापारियों एवं ग्राहकों को भी राहत एवं सुरक्षा का एहसास हो।" सर्राफा संस्थान के प्रतिनिधि-मंडल ने मंगलवार को अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु को ज्ञापन प्रस्तुत कर शहर की टाउन चौकी पर स्थाई पुलिस जाप्ता तैनात करने की मांग की है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
