श्री सर्राफा संघ बारां की आमसभा शनिवार देर शाम अस्पताल रोड स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला के गीता भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भविष्य में बिना हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषणों का विक्रय नहीं किया जाएगा। अब व्यापारी केवल 20 एवं 22 कैरेट हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण ही बेचेंगे।

सर्राफा संघ के महामंत्री अश्विनी बंसल एवं हितेश सोनी ने बताया कि संघ अध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को प्राथमिकता देने का भी निर्णय लिया। इसके तहत मेडिकल रिलीफ कैम्प आयोजित किए जाएंगे तथा वर्ष में एक बार धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में चांदी के आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी सर्वसम्मति बनी। वरिष्ठ व्यापारी जयनारायण हल्दिया, विनोद कुमार गर्ग, आलोक गोयल, सत्यनारायण मंगल, अशोक गर्ग, प्रमोद थुणगर, श्याम मेहता एवं ओमप्रकाश माधोपुर सहित अन्य व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे। सभी ने वर्तमान व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के दौर में छोटे व्यापारियों के व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होकर व्यापार में शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में वरिष्ठ व्यापारी जयनारायण हल्दिया, विनोद कुमार गर्ग, पवन कुमार बंसल, राजेन्द्र कुमार मंगल, प्रमोद थुणगर, प्रमोद जस्ताना, ओमप्रकाश गुप्ता, शंभू पोरवाल, गोपाल सोनी, ओमप्रकाश माधोपुर, अशोक कुमार गर्ग, आलोक गोयल, जिनेन्द्र कुमार जैन, विष्णु गुर्जर, रामस्वरूप सोनी, विष्णु कुमार सोनी, सत्यनारायण गोयनका, विरेन्द्र शर्मा, महेश सोनी, श्रेयांस जैन, श्याम मेहता, बिरजू सुमन, राजेन्द्र गुर्जर, सीताराम सोनी, गोविन्द सोनी, पिन्टू मित्तल, त्रिलोक सोनी, राजेन्द्र माहेश्वरी, गिरिष सोनी, योगेश सोनी, मुजाहिद, बबलू सर्राफ, बृजमोहन शर्मा, गोपाल ठाकुरिया, मनोज कुमार चौधरी, सिराज भाई सर्राफ, देवकीनंदन सोनी, पंकज सोनी, महेंद्र कुमार जैन, महेश कुमार चौधरी, रिंकू तिवारी, बंटी राजावत, जगदीश सोनी, सोनू सोनी सहित 100 से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत आयोजित स्नेहभोज में सभी व्यापारियों ने भाग लिया। आमसभा में लिए गए निर्णयों को सर्राफा व्यापार में गुणवत्ता, शुद्धता और उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story