बारां। सनाढ्य ब्राह्मण समाज रजिस्ट्रेशन नं. 214 के तत्वावधान में 13 सितंबर रविवार को शहर के चौमुखा बाजार स्थित गणेश मंदिर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9 बजे होगा।

जागरण में प्रख्यात गायक कलाकार भगवान गणेश एवं अन्य देवी-देवताओं के मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। समाज अध्यक्ष ऋषि वल्लभ शर्मा ने बताया कि समाज की वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है। कलाकार देर रात तक भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

रात्रि 12 बजे भगवान गणेश की विशेष आरती का आयोजन होगा। इसके अगले दिन प्रातः महाआरती एवं गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

समाज अध्यक्ष ऋषि वल्लभ शर्मा ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से रात्रि जागरण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने एवं भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story