राजेंद्र शर्मा, बारां। जिला मुख्यालय पर रविवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज की विशाल रैली को समता आंदोलन के प्रांतीय नेता एवं प्रखर वक्ता डॉ अनिल शर्मा संबोधित करेंगे।


रैली का आयोजन और मुख्य संबोधन

  • समता आंदोलन से जुड़े ललित मोहन खंडेलवाल ने बताया कि यूजीसी के विरोध में दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।
  • समापन अवसर पर समता आंदोलन के प्रमुख नेता सवर्णसमाज के प्रखर समर्थक डॉ अनिल शर्मा विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

उद्देश्य और चर्चा के विषय

"इस मौके पर वह सवर्ण समाज के हितों पर हो रहे कुठाराघात तथा उनके हितों में अब तक के संघर्ष की जानकारी भी देंगे।"


उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस रैली में समता आंदोलन कोटा के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गर्ग, संभाग प्रभारी राजेंद्र गौतम, कमल सिंह बडगूजर समता और रासबिहारी पारीक समता भी उपस्थित रहेंगे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story