बारां में राशन डीलर 1 मार्च से करेंगे हड़ताल, रसद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पोश मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटों में तकनीकी खराबी तथा बकाया कमीशन की मांगों को लेकर बारां जिले के राशन विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय लिया है।

बारां के कोटा रोड पब्लिक पार्क में बैठक के बाद राशन डीलर विक्रेता संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिला रसद अधिकारी को मुख्य खाद्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
बहिष्कार का मुख्य कारण और तकनीकी समस्या
राशन डीलर विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष योगेश गौड ने बताया कि वर्तमान में राशन डीलरों को राशन वितरण करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
- वर्तमान में सरकार राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पोश मशीनों को इलेक्ट्राॅनिक कांटों से जोडकर वितरण करना चालू कर दिया है।
- सरकार द्वारा 4 वर्ष पूर्व दिए गए कांटांे में से अधिकांश कांटे खराब है, जिससे राशन वितरण व्यवस्था बिल्कुल ठप हो गई है।
प्रमुख मांगें और आर्थिक मुद्दे
ज्ञापन के माध्यम से राशन डीलरों ने सरकार से निम्नलिखित मांगें की हैं:
- "जब सरकार कांटों को पोश मशीन से जोडकर वितरण करवाना चाहती है तो हमें 2 प्रतिशत छीजत भी दी जाए।"
- "हमें भी मिनिमन इनकम गारंटी के तहत हमें या तो कमीशन वृद्धि या फिर सम्मानजनक मानदेय देकर हमें आर्थिक संबल प्रदान किया जाए।"
- अभी तक का बकाया पूर्ण कमीशन सरकार द्वारा हमें दिलवाया जाए।
- पिछले 8 वर्षों का सहरिया किट वितरण का बकाया कमीशन और कमीशन में से काटे गए टीडीएस की राशि, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, वह जल्द दिलवाई जाए।
- जनवरी 2023 में गेहूं के पेटे जमा की गई राशि भी वापस दिलवाई जाए।
अल्टीमेटम और बहिष्कार समिति का गठन
अगर इस माह में हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम 1 मार्च से राशन वितरण नहीं करेंगे। इसी के निमित 1 मार्च से होने वाले राशन वितरण बहिष्कार समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक गजेंद्र सुमन मिर्जापुर अंता को नियुक्त किया गया।
उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य
ज्ञापन देने वालों में निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:
- बारां शहर अध्यक्ष महेंद्र कुमार उदयवाल, बारां ग्रामीण अध्यक्ष पूरणमल नागर
- किशनगंज तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वैष्णव, अटरू तहसील अध्यक्ष मनीष महावर
- अंता तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सुमन मिर्जापुर, छबडा तहसील अध्यक्ष गजानंद मीणा
- शाहाबाद तहसील अध्यक्ष भवानीशंकर मेहता, मीडिया प्रभारी तेजमल पोरवाल, मीडिया सह प्रभारी महेंद्र कुमार नागर
- सुगना बाई, अल्का गाडिया, उमा शर्मा, बसंत कुमार छीपा, मनोज गौतम, भरत सुमन, ईश्वरचंद बाबा मांगरोल, रामपाल मीणा, रूपचंद पोरवाल, दीपक मेहता, जगदीश प्रसाद वैष्णव, हंसराज नागर, प्रेमनारायण मीणा, महावीर सुमन, उमाशंकर चैरसिया, राजमल मीणा, कैदारलाल गौतम, यशवंत नागर, राजकुमार गौतम, मनुहरि वशिष्ट, मीना पारेता, भरत सिंह गुर्जर, परमानंद मीणा, जीतराम, राधेश्याम नागर, बृजराज मीणा, मनोज कुमार खींची, महेश वैष्णव आदि।
राशन डीलर विक्रेता संघ जिला बारां का 01 मार्च से अनिश्चिकाल के लिए राशन वितरण व्यवस्था का बहिष्कार होगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
