बारां में राष्ट्रीय चिंतन और मित्रता पर गोष्ठी, राजेंद्र शर्मा का जन्मदिन मनाया
बारां में राजेंद्र शर्मा का जन्मदिन राष्ट्रीय चिंतन और मित्रता पर गोष्ठी के साथ मनाया गया, जहां सुख-दुख में साथ देने और सामाजिक सहयोग पर चर्चा हुई।

तस्वीर में बारां में जन्मदिन समारोह के दौरान राजेंद्र शर्मा और उनके मित्र नजर आ रहे हैं।
बारां जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम स्टेडियम के सामने शुक्रवार रात्रि को रात्रि चौपाल मंडल की ओर से “राष्ट्रीय चिंतन और मित्रता” विषय पर गोष्ठी आयोजित कर बारां नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व वाइस चेयरमैन, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय प्रचार प्रमुख, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा के मित्रों, रात्रि चौपाल मंडल के सदस्यों, संगी-साथियों और शुभचिंतकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजनीतिक और सामाजिक विचारों की विविधता के बावजूद मित्रों के बीच दिखाई दी आत्मीयता तथा राष्ट्रीय चिंतन पर हुई चर्चा विशेष रूप से केंद्र में रही।
जन्मदिन समारोह में राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मित्रता केवल खुशी के मौकों पर साथ खड़े होने का नाम नहीं है, बल्कि सुख-दुख की हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची मित्रता है। उन्होंने कहा कि मित्रों की राजनीतिक विचारधारा भले ही अलग-अलग हो, लेकिन आपसी संबंधों में इसका असर नहीं आना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि उनके सभी मित्र सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और जरूरत के समय एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। यही भावना समाज और देश को भी मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि विचारों में मतभेद लोकतंत्र की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह अलग-अलग विचार रखने वाले मित्र एक-दूसरे के साथ सहयोग और सम्मान की भावना बनाए रख सकते हैं, उसी तरह समाज में भी आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना जरूरी है। समाज एवं राष्ट्र तभी आगे बढ़ता है, जब लोग एक-दूसरे की परेशानियों को समझें और जरूरत के समय साथ खड़े हों। इसी प्रकार देश की किसी भी प्रकार की विपत्ति के समय एक-दूसरे का आत्मबल बनकर एकजुट होकर खड़े रहना ही मित्रता का सुंदर उदाहरण है।
श्रीराम स्टेडियम के सामने आयोजित कार्यक्रम में मित्रों ने राजेंद्र शर्मा के साथ जन्मदिन की खुशियां और विचार साझा किए। इस दौरान केक काटा गया और सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में यह संदेश भी सामने आया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन मित्रता, मानवीय रिश्ते और सामाजिक सहयोग इन मतभेदों से ऊपर होने चाहिए।
इस मौके पर बारां कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल, अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र गोयल, आनंद बंसल, दिनेश बंसल, राजस्थान होटल फेडरेशन के जिला अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम प्रधान, ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारी भगवान शर्मा, शिव शंकर चतुर्वेदी, राजस्थान फूड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय शर्मा एवं महेंद्र शर्मा कस्तूरी, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी हंसराज शर्मा व विष्णु भारद्वाज, बारां व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेश बाटा, व्यापार संघ के पदाधिकारी राजेंद्र खींची, दी बारन मार्केटिंग सोसायटी के चेयरमैन प्रमोद मीणा, बारां पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सत्यनारायण पारेता, ज्योतिषाचार्य राजेंद्र पंडित, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश पदाधिकारी दिलीप चौबे, अंबरीश शर्मा, सर्राफा व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश सोमानी, नामदेव-छीपा समाज के पदाधिकारी राजेंद्र नामा, राजपूत संगठन के पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान, स्वर्णकार-सोनी समाज से पूर्व पार्षद परमानंद सोनी, भाजपा नेता भगवती सोनी, मनोज नागर, मुकेश शर्मा, पंजाबी समाज के दीपांशु गेरा, आतिशबाजी विक्रेता हेमंत गुप्ता, जाटव-यादव समाज के धनराज जोनवार, दीपक कालरा, महेश बाबा, दीपक राठौर, महेश वैष्णव एवं राकेश मेहरा, नदीम इत्यादि उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
