बारां। राजस्थान दिवस सप्ताह के अन्तर्गत जिले में 15 से 19 मार्च तक राजस्थान फेस्टिवल के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी रूपरेखा तय कर ली है। आयोजन के तहत शहर के सभी चौराहों व मिनी सचिवालय पर विद्युत सज्जा भी की जाएगी।

विकसित रन और प्रदर्शनी के साथ शुरुआत

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि "राजस्थान फेस्टिवल के अन्तर्गत 15 मार्च को विकसित रन का आयोजन प्रातः 7 बजे खेल संकुल कोटा रोड से प्रारंभ होगा।" यह रन चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड, रेलवे ऑवर ब्रिज के नीचे से होते हुए वापस खेल संकुल कोटा रोड पहुंचकर समाप्त होगा। इसी दिन दो दिवसीय एक जिला एक उत्पाद मेला व प्रदर्शनी का नगर परिषद के परिसर में शुभारंभ किया जाएगा जिसमें स्टॉल लगाई जाएगी। विद्यालयों व महाविद्यालयों में निबंध, भाषण व चित्रकारी के कार्यक्रम भी होंगे। राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज के रजिस्ट्रेशन के साथ राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

युवा शक्ति दिवस और क्विज आयोजन

वहीं 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के तहत राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन होगा। इसी दिन जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में जिले के नवनियुक्त कार्मिक सम्मिलित होंगे।

सांस्कृतिक संध्या और आतिशबाजी का आकर्षण

अगले दिन 18 मार्च को सांयकाल राजकीय मंदिरों में आरती के कार्यक्रम होंगे। वहीं 19 मार्च को सायंकाल श्रीराम स्टेडियम में आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही सायं 7 बजे मेलखेड़ी रोड स्थित टाउन हॉल में जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें चकरी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story