बारां, 14 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित तलाई की पाल पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रमदान और शपथ

स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में तलाई क्षेत्र में फैली गंदगी, कचरे व झाड़ियों आदि को साफ किया गया। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह, नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा, पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, नरेश सिंह सिकरवार, कनिष्ठ अभियंता मानसिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक नरसी स्वामी सहित अनेक लोगों ने झाड़ू से तलाई परिसर को साफ किया। कार्यक्रम में पुलिस जवानों, शहरी नरेगा श्रमिकों, सफाई कार्मिकों ने भी भाग लिया।

रविवार को खेल संकुल से 'विकसित रन' का आगाज

राजस्थान फेस्टिवल के कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को विकसित रन का आयोजन किया जाएगा। खेल संकुल से प्रारम्भ होने वाले रन में युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, पुलिस जवान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारियों सहित आमजन की भागीदारी रहेगी। यह रन चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड, रेलवे ऑवर ब्रिज के नीचे से होते हुए वापस खेल संकुल कोटा रोड पहुंचकर समाप्त होगा।

प्रदर्शनी, मेला और क्विज का आयोजन

इसी के साथ ही नगर परिषद में दो दिवसीय एक जिला एक उत्पाद मेला व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही राजस्थान को जाने क्विज का रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ होगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story