बारां। भीषण गर्मी के दौर में मानवता की सेवा के उद्देश्य से समस्त पंजाबी खत्री सभा, बारां ने गुरुद्वारे के बाहर शरबत वितरण का पुनीत कार्य संपन्न किया। यह आयोजन पंजाबी समाज के कुल गुरु श्री अरूट महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

समस्त पंजाबी खत्री सभा की प्रवक्ता अंजना अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वानंद जी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार एवं राष्ट्रीय विस्तारक गुलशन नागी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए देश भर में श्री अरूट महाराज जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में, राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया अदलक्खा के मार्गदर्शन में बारां इकाई द्वारा इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया गया।

कार्यक्रम के संबंध में जिला अध्यक्ष महेन्द्र पिपलानी और अध्यक्षा रेखा कालरा ने जानकारी दी कि जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत बच्चों के लिए ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी अपने घरों से ही किसी भी धार्मिक चरित्र पर आधारित वीडियो भेज रहे हैं। इस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, समाज द्वारा भविष्य में स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें हृदय रोग, हड्डी रोग और न्यूरो विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

सचिव समीर गेरा, रीटा अदलक्खा और कोषाध्यक्ष हर्षा कुमरा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की प्रचंड गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए यह शरबत वितरण सेवा एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर पंजाबी समाज के पूर्व अध्यक्ष पदम पिपलानी, अध्यक्ष योगेश बाटा कुमरा, गुलशन अदलक्खा, राजेन्द्र डंग, राजा कालरा, बंटी अदलक्खा, संजय झांब, सोनू सच्चर, शैख बहादुर, अर्जुन, महिला मंडल स्मार्ट की पूर्व अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, सीमा गेरा, मीनू अदलक्खा, वर्तमान अध्यक्ष मीना पिपलानी, सुशीला पिपलानी, नीतू गेरा, सोनिया गेरा, आशा बाटला, सुषमा खत्री, श्वेता अरोड़ा, राधा अदलक्खा, निशा पिपलानी, ईशा डंग, शालू अदलक्खा, ज्योति मदान, वैशाली अदलक्खा, मधु भाभी और सुमन अदलक्खा सहित अनेक समाज बंधुओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। निरंतर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर पंजाबी समाज का यह प्रयास मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story