रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बढ़ाई राखी मेल की सुविधा, 23 अगस्त को विशेष काउंटर
बारां में रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने राखी मेल और विशेष काउंटर की सुविधा बढ़ाई है। 23 अगस्त को आधार सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

क्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने जिले में राखी मेल की बुकिंग और अन्य आवश्यक डाक सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बारां जिले के मुख्य डाकघर सहित विभिन्न उप डाकघरों में राखी मेल की बुकिंग के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष राखी काउंटर संचालित किए जा रहे हैं।
अधिक से अधिक ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग ने यह व्यवस्था की है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर देश की सीमा की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को राखी भेजने के लिए विशेष 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कोई भी नागरिक 55 रुपये में राखी लिफाफा भेज सकता है। एक नागरिक एक से अधिक राखी देश के सैनिकों को भेजकर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
इसी क्रम में 23 अगस्त 2026 को मुख्य डाकघर बारां के अलावा छीपाबड़ौद, छबड़ा एवं अटरू उप डाकघरों में आधार नामांकन एवं संशोधन कार्य के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मचारी वर्ग रविवार के अवकाश का लाभ उठाते हुए आधार नामांकन एवं संशोधन का कार्य करवा सकेंगे।
इन विशेष काउंटरों पर ग्राहकों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से सुविधा उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग की इन विशेष व्यवस्थाओं से राखी मेल के साथ आधार संबंधी आवश्यक सेवाओं का लाभ भी निर्धारित समय में लिया जा सकेगा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
