बारां। जिला मुख्यालय पर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

एसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान

उक्त संदर्भ में एस पी अंदासु के निर्देशों की पालन करते हुए डीएसपी हरिराम सोनी के सुपरविजन में की गई कार्यवाही के दौरान चंद्र प्रकाश द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कुल 214 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, इसके अलावा नशे में वाहन चलाते हुए चालकों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाकर एक ऑटो रिक्शा तथा 5 दुपहिया वाहन जब्त किए गए जिनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

तेज रफ्तार और नशे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

टी आई चंद्र प्रकाश ने बताया कि वाहन चालकों से समझाईश कर उनको यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि "यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर में खास तौर पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने चार पहिया एवं दुपहिया वाहनों, निजी ट्रैवल्स की बसों, ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा ट्रक एवं ऑटो रिक्शा इत्यादि वाहनों के चालकों से आग्रह किया है कि "वह सब यातायात के नियमों का पालन करें तथा यातायात को सुविधाजनक बनाने में पुलिस का सहयोग करें।" टी आई चंद्र प्रकाश ने स्पष्ट किया कि तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story