पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन "नशा-विनाश" के दौरान राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व हरिराम सोनी वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के नेतृत्व में हीरालाल पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर बारां मय जाब्ता के द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और जब्ती

गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी सोरनसिंह उर्फ सौरभ पुत्र मांगीलाल जाति भील उम्र 33 साल निवासी पुरालुहारी थाना बम्बोरी जिला गुना म.प्र. हाल किरायेदार अमयलाल गुर्जर का मकान कोटडी सुण्डा थाना सदर बारां के कब्जे से 02 किलो 41 ग्राम शुद्ध अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कानूनी कार्यवाही और जांच

उक्त कार्यवाही के संबंध में थाना बारां सदर पर प्रकरण सं. 54/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान भजनलाल थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां को सुपुर्द किया है।

"आरोपी मूलतः म.प्र. का रहने वाला है जो गांव कोटडी सुण्डा में रहकर रोड ठेकेदार के पास ट्रक ड्राइवरी कर रहा है तथा गांव कोटडी सुण्डा में ही किराये से निवास करता है।"

"आरोपी ट्रक ड्राइवरी के साथ ही गांजा विक्रय का कार्य भी बड़ी चालाकी से कर रहा है। मुलजिम से गांजा तस्करी के कारोबार में शामिल लोगों के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।"

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
  • नाम: सोरनसिंह उर्फ सौरभ
  • पिता का नाम: मांगीलाल जाति भील, उम्र 33 साल
  • पता: निवासी पुरालुहारी थाना बम्बोरी जिला गुना म.प्र.
  • वर्तमान पता: हाल किरायेदार अमयलाल गुर्जर का मकान कोटडी सुण्डा थाना सदर बारां
पुलिस टीम का विवरण

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  1. हीरालाल पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर बारां
  2. लक्ष्मीचंद सउनि
  3. कौशल किशोर कानि.
  4. राकेश कानि.
  5. सुशील कानि.
  6. सुमेर सिंह कानि.-चालक
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story