बारां पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।


अभियान और नेतृत्व

"पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक आनंद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन नशा-विनाश के दौरान राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व ताराचंद वृत्ताधिकारी वृत्त छबड़ा के नेतृत्व में विष्णु प्रसाद पंकज उ.नि. थानाधिकारी थाना पाली मय जाप्ता के द्वारा कार्यवाही की गई।"

कार्यवाही और बरामदगी

  • ग्राम जाला माल में स्थित वन भूमि पर सरसों की फसल के बीच में अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम की कास्त करते हुऐ पाये जाने पर अफीम के कुल 2226 पौधे बरामद किये गये है।
  • इन पौधों में चीरा लगे डोडा, सफेद फूल और कलियां आई हुई थीं।
  • बरामद पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
  • अभियुक्त द्वारा अफीम डोडा पर चीरा लगाकर अफीम दूध निकालना भी पाया गया है।

अभियुक्त का विवरण और कानूनी कार्यवाही

"धन्नालाल पुत्र आशाराम बंजारा उम्र 52 साल निवासी मजरा घाटी, आम्बेह, तलावडा थाना मृगवास, जिला गुना, मध्यप्रदेश को मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही की जाकर गिरफ्तार किया गया।"

अभियुक्त के विरूद्ध थाना पाली पर प्रकरण सं. 20/2026 मे मुकदमा दर्ज कर, अनुसंधान चन्द्रभान सिंह हाडा उनि. थानाधिकारी थाना बापचा को सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम का विवरण

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  1. विष्णु प्रसाद पंकज उ.नि. थानाधिकारी थाना पाली
  2. अजीत सिंह सउनि
  3. मुकेश कुमार हैड कानि.
  4. विनोद कुमार कानि.
  5. भरत सिंह कानि.
  6. विक्रम सिंह कानि.
  7. लोकेश कानि.
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story