बारां पुलिस का ऑपरेशन तलाश: 15 साल से लापता लोगों समेत 195 गुमशुदा दस्तयाब
एसपी अभिषेक अंदासु के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 2009 से लापता 54 लोगों सहित कुल 195 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया गया।

जिला बारां में मार्च 2026 के दौरान 'ऑपरेशन तलाश' अभियान की सफलता के बाद अपनी टीम के साथ जानकारी साझा करते पुलिस अधिकारी और मानव तस्करी विरोधी यूनिट के सदस्य।
बारां जिला पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिला बांरा मे दिनांक 17.03.2026 से दिनांक 31.03.2026 तक नाबालिग बालक / बालिका व महिला / पुरूष को दस्तयाब करने हेतु जिला स्तर पर विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश चलाया गया।
वर्षों से बिछड़े परिजनों से मिलन
अभियान के दौरान वर्ष 2009 - 2010 से अभी तक नाबालिग बालक / बालिका व महिला / पुरुष गुमशुदा थे जो दस्तयाब नही हुए थे उन गुमशुदाओं को तलाश करने हेतु जिला स्तर पर श्री राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में मानव तस्करी विरोधी युनिट प्रभारी श्रीमती दूरदर्शिता त्यागी सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व मे राजेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक, मूलाराम कानि० श्रीमती पूर्णिमा मकानि० की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तथा श्री जगदीश चन्द्र शर्मा सहायक उपनिरीक्षक साईबर सैल के तकनीकी सहयोग से भरसक प्रयास कर 50 महिला / पुरुष व 04 नाबालिग बालक / बालिकाओ सहित कुल 54 गुमशुदाओं को दस्तयाब कर अपने बिछडे परिजनों से मिलवाया जिनमे कुछ गुमशुदा 07 वर्ष से 15 वर्ष की अवधि से गुमशुदा थे।
मार्च 2026 में 195 लोगों की हुई बरामदगी
इस प्रकार जिले मे वृत स्तर, थाना स्तर पर गठित टीमो व जिले की मानव तस्करी विरोधी युनिट द्वारा माह मार्च 2026 में कुल 195 गुमशुदाओ को दस्तयाब किया गया है। इस अभियान की सफलता में विशेष रूप से गठित टीम के सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिनमें जगदीश चन्द्र शर्मा सहायक उपनिरीक्षक, श्रीमती दूरदर्शिता त्यागी सहायक उपनिरीक्षक, राजेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक, मूलाराम कानि० और श्रीमती पूर्णिमा मकानि० शामिल रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
