जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अब पुलिस के रडार पर आ गए हैं और उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर और कस्बों के गली-मोहल्लों में जहर घोलने वाले तस्करों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

जिले में इन दिनों गांजे की सिगरेटों का व्यापार बहुतायत में हो रहा है, जिसकी चपेट में युवा पीढ़ी तेजी से आ रही है। स्थिति यह है कि नशे के इंजेक्शन सहित अन्य नशीले पदार्थों का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि कुछ सभ्रांत परिवारों के युवा भी इससे अछूते नहीं रह पा रहे हैं। शहर के कई मार्गों पर गुमटियों में गांजे की सिगरेटों का धड़ल्ले से व्यापार हो रहा है। पुलिस को भी इसकी जानकारी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाने के पीछे कई कारण रहे हैं।

अब बारां के युवा एसपी अभिषेक अंदासु ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुल्डोज़र कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है। इसी क्रम में छबड़ा से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां थाना प्रभारी राजेश खटाना ने सख्त कदम उठाते हुए तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक ने भी प्रशंसा की है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संकेत मिल गया है कि अब पुलिस किसी भी सूरत में तस्करी बर्दाश्त नहीं करेगी। जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने ऐसे तस्करों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है, जो लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त हैं। इनके खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संदिग्ध ठिकानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन और पुलिस मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देंगे। यह मुहिम जिले में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story