बारां में 9.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
बारां पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 9.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच शुरू की गई।

तस्वीर में दो पुलिसकर्मी कोतवाली थाने की सीढ़ियों पर बैठे एक आरोपी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
बारां जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9.81 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत बारां रोहिताश देवन्दा के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली मय जाप्ता की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान शराब ठेके से आगे दौलतपुरा रोड, ग्राम कलमण्डा के पास शाहिद खान पुत्र शब्बीर अली, जाति मुसलमान, उम्र 23 वर्ष, निवासी बडौरा, थाना मोठपुर, जिला बारां को डिटेन किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद शाहिद खान के विरुद्ध थाना कोतवाली बारां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार दर्ज प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी थाना सदर बारां को सुपुर्द किया गया है। आरोपी शाहिद खान से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खेमराज, सहायक उपनिरीक्षक परशुराम, जिन्होंने कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई, सहायक उपनिरीक्षक नदीम अहमद, हेड कांस्टेबल अर्जुनराम, कांस्टेबल जुगल सिंह तथा चालक कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
